ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की दबकर मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_486.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीती शाम देवा कोतवाली अन्तर्गत एक ट्रैक्टर के सामने अचानक जानवर आ जाने से टैªक्टर पलट गया। जिसमें ड्राइवर की दबकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। मामला गैरजनपद इटावा के थाना क्षेत्र सैफई के ग्राम मंगलाबृज निवासी दीनबंधू सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह टैक्टर से बीते कई दिनो से देवा में खुदाई का कार्य कर रहा था। वह बीते रविवार की देर शाम लगभग 7 बजे टैªक्टर से ही खाने का राशन लेने जाते समय देवा के ग्राम रइना के पास अचानक रोड पर जानवर आ जाने से दीनबंधू का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें वह दबकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन राहगीर उसे अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

