aajtaktimes

गोबिन्द इण्डस्ट्रीज के सुपरवाइजर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीते 2 दिसम्बर को गोबिन्द  इण्डस्ट्रीज में सुपरवाइजर सुखदीप द्वारा लोहे की राड मारने से श्रमिक तेज नारायन विश्वकर्मा गम्भीर रुप से घायल हो गया था। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। विश्वकर्मा की मौत से नाराज परिजनो ने फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया था। पीड़ित परिजनो की मांग कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। लेकिन 26 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा सुपरवाइजर सुखदीप के खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने से आक्रोशित श्री विश्वकर्मा  महासभा के अध्यक्ष राजवंती विश्वकर्मा व महामंत्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित श्रम मंत्री, ग्राम्य विकास मंत्री, प्राविधिक शिक्षा मंत्री, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष के अलावा प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक के अलावा कई विभागो को ज्ञापन भेजकर फैक्ट्री मालिक व सुपरवाइजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इसके अलावा उन्होने मृतक के परिजनो को बीस लाख रुपये मुआवजा दिलाये जाने की भी मांग की है। ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने यह भी बताया कि गोबिन्द इण्डस्ट्रीज में काम करने वाले मजदूरों का पंजीकरण एवं बीमा नही करवाते हैं। उन्होने कहा कि फैक्ट्री में काम करने वाले सभी मजदूरों का पंजीकरण एवं बीमा होना जरुरी है। ऐसे में पंजीकरण बीमा न किये जाने पर ऐसी फैक्ट्रियों पर तत्काल कार्यवाही की जाये और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाये। उन्होने कहा कि अगर हमारी मांगे नही मानी गयी तो इसका परिणाम प्रशासन व फैक्ट्री मालिक को भुगतना होगा। 

Related

UP 4359247517754774428

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item