कांग्रेस की देन है कि आज हम स्वतन्त्र भारत के नागरिक है: रहमान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_770.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिविल लाइन स्थित संसद सदस्य राज्यसभा, मोहसिना किदवई के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान लल्लू की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 130वाँ स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने भी शिरकत किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री रहमान ने कहा कि देश को आजाद करने में कांग्रेस को 62 वर्ष अंग्रेजों से संघर्ष करना पड़ा। इसमें नवयुवकों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। कांग्रेस की देन है कि आज हम स्वतन्त्र भारत के नागरिक है। इससे पूर्व श्री रहमान ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया तथा शहीदों को याद किया। इस अवसर पर गयादीन यादव, प्रेम नारायण मिश्रा, राम प्रताप वर्मा, शिव शंकर वर्मा, मोहसिन मतीन, रविनाग, अब्दुल्ला रहमान, साकिर बेहलिमी, राजकुमार सोनी, आबिद अली, तारा केसर वानी, लक्ष्मी गुप्ता, राधिका, आदि लोग उपस्थित रहे।

