गंभीर रोग से पीड़ित को सदर विधायक ने दी सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_723.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हेड ऑफ राइट हिम रिप्लेस्मेंट रोग से पीड़ित को सदर विधायक सुरेश यादव ने 1लाख 33 हजार रुपये की चेक प्रदान किया है। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ही गरीबों, किसानों की असली हमदर्द हैं। अगर गरीब के बारे में कोई सोचता है तो वो है समाजवादी पार्टी। उन्होने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दिन-प्रतिदिन उन्नत के रास्ते पर चल रहा है एवं रोज एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। श्री यादव ने हेड ऑफ राइट हिम रिप्लेस्मेंट रोग से पीड़ित ग्राम धौकलपुल निवासी शिव गोपाल यादव को इलाज हेतु अपनी विधायक निधि से धनराशि की चेक प्रदान किया। श्री यादव ने आगे कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा गरीबों, मजदूरों व किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएँ चलाई हैं और सरकार उनको हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है। उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से प्रगति की राह पर जा रहा है। जहाँ नये-नये रोजगार के स्रोत उत्पन्न हो रहे हैं वहीं प्रदेश की जनता के लिए समाजवादी की सरकार एक नया कार्यक्रम बना रही है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय, सुधीर यादव, राजाराम यादव, नगर महासचिव प्रदुमन यादव पव्वा, जय किशन यादव, शमीम फन्ने, दीपक गुप्ता, नाजमा बानों, काजमा बानो आदि लोग उपस्थित थे।

