प्रेग्नेंट महिला ने लगाई फांसी, पिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_303.html
कानपुर ANS । बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली फेस टू में रहने वाली एक प्रेग्नेंट नवविवाहिता ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। वहीं, विवाहिता की मौत के बाद उसकी सास, भाई और ननद फरार हैं। बर्रा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति और पिता को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की के परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो लाख रुपए और चार पहिया गाड़ी की थी डिमांड दरअसल, बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली फेस टू निवासी नीरज मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की रेखा (21) से 12 दिसंबर 2014 को शादी हुई थी। बिधनू के जामू गांव निवासी मृतका के पिता राजनारायण तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेखा का पति और सास-ससुर शादी के बाद से ही दो लाख रुपए और एक चार पहिया गाड़ी की डिमांड कर रहे थे। इस बात को लेकर वे रेखा कोआए-दिन मारते-पीटते थे।

