aajtaktimes

समाज में ऐसे कार्य करे जिससे शहादत को सार्थक साबित कर सके: DM

अजमी रिज़वी
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेन्ट शंकर दयाल बाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बाराबकी। शहीदो को याद करना ही काफी नहीं है बल्कि उनकी शहादत सार्थक करने के लिए हमको ऐसे कार्य करने चाहिए जो देश और समाज को जोड़ने का काम करें। उक्त विचार फ्लाइट लेफ्टिनेन्ट अमर शहीद शंकर दयाल बाजपेई की पुण्यतिथि पर प्रेरणा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने व्यक्त किये। उन्होने ने उपस्थित लोगो से कहा कि हम जहां पर है वहां पर ईमानदारी से काम करें यह भी देश सेवा है। यही हमारी शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री मिश्र ने प्रेरणा स्थल स्थित बने यात्री प्रतिक्षालय को स्व. शंकर दयाल बाजपेई की स्मृति में नामित करने का प्रस्ताव रखा। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि शहीद शंकर दयाल बाजपेई ने अपने वतन का नाम रोशन किया। अब आप लोगो का फर्ज है अच्छे काम करके शहीदो को जिन्दा रखे। इस मौके पर  जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, वरिष्ठ अधिवक्ता गयासुद्दीन किदवई, केदार बक्श सिंह, इजहार हुसैन, रोहिताश्व दीक्षित ने  स्व. शंकर दयाल बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम समिति ने राजकुमार वर्मा फार्मेसिस्ट एवं डॉ0 शिवम वर्मा को उत्तम चिकित्सीय सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा प्रांज्जली निगम को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता केदार बक्श सिंह व संचालन उबेद अस्सू ने किया। कार्यक्रम को गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष पं0 राजनाथ शर्मा, इकबाल अशरफ, फरहतउल्ला किदवई, रमन द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह बब्बन, पाटेश्वरी प्रसाद, देवी प्रसाद बाजपेई, बब्बन बाजपेई, पंकज निगम एडवोकेट, सुरेश गौतम बसपा जिलाध्यक्ष, मो. उबैद अशहद (अश्शू), मो0 इस्माइल, मकासिद भाई, राजेश्वर बाजपेई, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर सुरेन्द्र प्रसाद, राकेश त्रिवेदी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Related

UP 4380042588606293812

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item