निर्माणाधीन पुल से होती है जनता को समस्याएं: अवस्थी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_180.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मसौली चौराहे के आगे स्थित कल्याणी नदी के निर्माणाधीन पुल के लिए बनाये गये अप्रोच रोड से लगने वाले जाम और होने वाली छुटपुट घटनाओं की ओर जिला प्रशासन एवं रामनगर विधायक अरविन्द सिंह गोप का ध्यान आकर्षित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वयोवृद्ध समाजसेवी कृष्ण बिहारी अवस्थी ने इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने की अपील की। उन्होने कहा कि कल्याणी नदी पर हो रहे पुल के निर्माण के कारण निर्माण विभाग द्वारा यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिये एक तरफ अप्रोच रोड बनायी गयी है। जिसके सकरी के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यही नही कभी कभार कुछ दुघर्टनाएं भी हो जाती हैं। इस समस्या की ओर जिला प्रशासन को गंभीर होकर उचित कदम उठाना चाहिये। श्री अवस्थी ने कहा कि यह राष्ट्रीय मार्ग कई जिलों को जोड़ता है। जिस पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिये तत्काल वहां पर यातायात पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिससे लगने वाले जाम और अन्य समस्याओं से लोगों को निजात दिलायी जा सके।

