29 को होगा कैबिनेट मंत्री गोप व फरीद का नागरिक अभिनन्दन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/29.html
अजमी रिज़वी
इजहार हुसैन ने तैयारी बैठक आयोजित की
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के निदेशक इजहार हुसैन ने गांधी भवन में एक बैठक आयोजित की। जिसमें आगामी 29 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे नगर के मुगल दरबार में प्रदेश के कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई का नागरिक अभिनंदन किये जाने की तैयारी की गयी है। इस मौके पर श्री हुसैन ने कहा कि प्रदेश की आवाम में समाजवाद और समाजवादी दर्शन को लेकर काम कर रहे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं देश के युवाओं में समाजवादी आन्दोलन की प्रेरणा को पैदा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बताये आदर्शों पर चलने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप को ग्राम्य विकास विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया जाना काबिले तारीफ है। यहीं नही जनपद ही नही प्रदेश की राजनीति में गरीबों और शोषितों के रहनुमा हाजी फरीद महफूज किदवाई के भी पद में बढ़ोत्तरी कर उन्हे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा देना सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। इस खुशी को जनता और जर्नादन एक समारोह के रुप में मनाकर उस पल को यादगार बनाना चाहता है। जिसको लेकर इन दो समाजवादी रथ के धुरी का नगर में भव्य नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष गयासुद्दीन किदवाई एवं अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यरुप से समाजसेवी उमेर किदवाई, सपा नेता मृत्यंुजय शर्मा, रवि प्रताप सिंह, एहतिशाम खान, बबुआ तिवारी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी सहित कई लोग मौजूद रहे।

