अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, दो घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_828.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एक तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को रौंदकर पलट गई। फलस्वरुप साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर आलमपुर रौजे के निकट हुआ। जहां बाराबंकी की ओर से आ रही़ तेज रफ्तार हाण्डा सिटी एचआर 26 एल 7884 ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद लोगो ने आनन-फानन में गम्भीर रुप से घायल साइकिल सवार को अस्पताल भेजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कार सवार कोठी थाना क्षेत्र के पिपरीहार निवासी राकेश व रतनपुर फैजाबाद निवासी धीरज कुमार भी घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के तकिया अंसारी निवासी अब्बासअली 70 वर्ष के रुप में की गई। बताया जाता है कि अब्बासअली जरगांवा में आयोजित अपनी बहन के चालीसे में शिरकत करने साइकिल से आ रहा था कि रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया
