सड़क दुघर्टनाओं में दो की मौत, कोहराम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_306.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व युवक की मौत हो गयी। रामनगर में टैंकर की टक्कर में घायल वृद्ध का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। दोनो मृतको का पुलिस पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गये।
नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 8 बजे असेनी मोड़ ब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। युवक के पास मिले आई कार्ड व अन्य कागजात से उसकी पहचान गोण्डा निवासी शुभम गुप्ता (22) पुत्र रामचन्द्र के रुप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवारीजनो ने बताया कि शुभम लखनऊ जनपद के मवईगढ़ी करोड़ा में किराये पर रहकर पढ़ाई करता था। वह बाइक से गोण्डा अपने घर जाने के लिये शाम को निकला था। दूसरी दुर्घटना बाराबंकी-फैजाबाद राजमार्ग स्थित पटेल तिराहा के पास हुई। कोतवाली देवा के ग्राम उतियामऊ निवासी चन्द्रिका प्रसाद (80) मंगलवार की सुबह 11 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के हजाराबाग निवासी अपने बेटे रामहर्ष के यहां जाने के लिये टैम्पों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजरे किसी ट्रक ने उन्हे रौंद दिया। मौके पर ही चन्द्रिका की मौत हो गयी। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों में कई ने बताया कि ट्रक हल्के पीले रंग का था और उसमें पीएसी लिखा हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना पीएसी के ट्रक से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गये थे। प्रभारी कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना किस वाहन से हुई यह पता नही चल सका है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जांच की जा रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निजामुद्दीनपुर निवासी (60) तेजी मंगलवार की सुबह किसी काम से गनेशपुर चौराहा गये हुये थे। वह पैदल ही सड़क किनारे जा रहे थे। पीछे से गुजरे वाहन ने उन्हे ठोकर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गये। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मद्द से घायल तेजी को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।