तिलक समारोह में करंट लगने से कैटर्स की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_343.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम भवानीपुर में सोमवार की शाम एक तिलक समारोह में करंट लगने से कैटर्स की मौत हो गयी। परिवारीजनों का कहना है कि कटे तार को हटाने के लिये कई बार कहा गया था लेकिन उसे नही हटाया गया। जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम महरुपुर निवासी हर्षपाल (18) पुत्र रमाकांत विवाह व अन्य समारोहों में कैटर्स का काम करता था। सतरिख थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी विनोद वर्मा के बेटे का सोमवार को तिलक था। हर्षपाल यहां कैटरिंग के काम के लिये आया था। शाम को भगोना धुलने के दौरान जब उसने पानी डाला तो पास से गुजरे जनरेटर के कटे तार पर पानी पड़ गया। करंट लगने से हर्षपाल की मौके पर मौत हो गयी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजनों ने बताया कि जनरेटर वालों से कटे तार को पानी गिराये जाने के स्थान से हटाये जाने के लिये कई बार कहा गया था। लेकिन लाइट वालों ने नही सुनी। जिससे यह घटना हुई। थानाध्यक्ष जावेद खां ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिवारीजनो ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नही दी है। यदि किसी ने शिकायत की तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।