aajtaktimes

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम भिटौली कला में मंगलवार की सुबह गांव के बाहर लगे पेड़ से एक युवक का शव लटका पाया गया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक युवक की बाइक पड़ी हुई थी। नित्यक्रिया के लिये उधर से गुजरे ग्रामीणों ने युवक के लटके शव को देखकर इसकी सूचना उसके परिवारीजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। परिवारीजनों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नही लगाया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौलीकला निवासी महेश के 22 वर्षीय पुत्र विनोद का शव मंगलवार की सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित आम के पेड़ से लटका पाया गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मृतक युवक की बाइक पड़ी थी। उधर से नित्यक्रिया के लिये गुजरे ग्रामीणों ने विनोद के लटके शव को देखकर इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। मौके पर पिता व अन्य परिवारीजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक(विनोद) के पिता महेश ने बताया कि मंगलवार की भोर चार बजे विनोद बाइक लेकर घर से निकला था। इसके बाद इसका शव मिला। परिवारीजनों ने आत्महत्या का कोई कारण नही बताया। थानाध्यक्ष जावेद खां ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप लगाया है न ही कोई तहरीर दी है।

Related

UP 5606335405064143479

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item