न्याय के लिये दर-दर भटक रहा परिवार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_312.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दहेज हत्या के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने को लेकर परिजन दर-दर भटक रहे हैं। मामला सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दरवेशपुर थाना मसौली का हैं। जहां कि रेखा देबी पत्नी सतीश कुमार की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। 29 नवम्बर 2015 को रेखा को पति सतीश, भाई गुड्डू व सास मिठाना ने इतना मारा पीटा की वह बेहोश हो गयी। जिसे जिला अस्पताल ले गये वहां से डॉ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रेखा के भाई निर्मल कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी गंगोला थाना कोतवाली फतेहपुर को फोन पर सूचित किया गया था। कि तुम्हारी बहन की तबियत ज्यादा खराब है। लोहिया से मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां 30 नवम्बर 2015 को रेखा की मृत्यु हो गयी। लड़की के भाई ने थानाध्यक्ष मसौली को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर 1 दिसम्बर को रेखा के शव का पोस्ट मार्टम कराया था। घटना के एक माह हो रहे हैं। मसौली थाने की पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों को गिर्फ्तारी न करने से क्षुब्ध भाई व परिजन उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने हेतु दर-दर भटक रहे हैं।