aajtaktimes

पत्नी से क्षुब्ध होकर पति ने लगायी फांसी


अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत पत्नी के झगड़कर मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनो ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अन्तिम संस्कार भी कर दिया। घटना थाना क्षेत्र दयालपुर गांव की है। यहां के निवासी छोटकऊ 36 पुत्र रामखेलावन ने बीती रात अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घर के भीतर लटकती लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर सैंकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में परिजनो ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अन्तिम संस्कार भी कर दिया। बताया जाता है कि बीते रविवार को छोटकऊ का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के झगड़कर मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Related

UP 7568524556281287475

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item