माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक रहते हैं नदारद
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_957.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। ग्राम अजपूरा पीपरहा के पूर्व मा.वि. में पिछले काफी समय से मास्टर व प्रधानाध्यापक न होने के चलते शिक्षा मित्र द्वारा स्कूल का संचालन हो रहा जबकि पढाई के नाम पर खानापूरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। विकास खण्ड हरख के ग्राम अजपूरा पंचायत के पीपरहा के पूर्व मा.वि. में 138 बच्चें अंकित है और लगभग 70-80 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय आते है। परन्तु अध्यापक के न होने के चलते बच्चों सहित अभिभावक को समस्या हो रही शिक्षा मित्र अनुपम देवी ने बताया कि शिक्षक के न होने के कारण पूरा कार्य हमें देखना पड़ता है और हमसे जितना भी होता हम करते है परन्तु अकेले रहकर पूरे विद्यालय को सभालने के साथ-साथ हर कार्य मेरे उपर ही निर्भर लगभग 4 माह से यहॉ कोई अध्यापक न होने से अकेले एक शिक्षा मित्र द्वारा चलाये जा रहे वि0 में शिक्षा के नाम पर केवल खानापूरी होने से ग्रामिणों में आक्रोश बना हुआ है। जबकि लोगों का ये कहना हैकि यहॉ सफाई कर्मी न आने के चलते स्कूल के बच्चों से रोज सफाई करायी जाती है। और जगह जगह कुढे के ढेर लगे होने से बीमारी की आशंका बनी हुयी है।

