स्कूल की दीवार गिरी बाल बाल बचे बच्चे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_314.html
अशोक केसरवानी
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के परसरा प्राथमिक विद्यालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई जिसमे वही बाहर पढ़ रहे स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए।परसरा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय है जिसमे ठण्ड के चलते सभी बच्चे बाहर पढाई कर रहे थे तभी अचानक उत्तरी छोर की दीवाल भरभरा कर गिर गई जिससे बच्चो में हड़कंप मच गया ।यह तो अच्छा रहा की दीवाल दूसरी तरफ गिरी नहीं तो इसमें कई बच्चे दबकर घायल हो जाते या फिर और भी कुछ हादसा हो सकता था।विद्यालय के अध्यापको ने बताया की दूसरी तरफ नीव खुदी हुई है जिसके कारन यह हादसा हुआ।
