aajtaktimes

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने किया प्रचार

टीडीपीजी कालेज के अभाविप उम्मीदवारों के लिये मांगा वोट
जौनपुर। काशी विद्यापीठ वाराणसी की प्रथम महिला छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने शुक्रवार को नगर के टीडीपीजी कालेज के छात्र-छात्राओं से सम्पर्क करके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी प्रत्याशियों को जीताने की अपील किया। हालांकि इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन द्वारा श्रीमाली को कालेज परिसर में घुसने से रोक दिया गया जहां अभाविप कार्यकर्ताओं से तीखी नोक-झोंक भी हुई। फिलहाल अपने लाव-लश्कर के साथ श्रीमाली ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिद्धार्थ सिंह के अलावा उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव, महामंत्री सन्नी यादव, पुस्तकालय मंत्री पद के प्रत्याशी अभिषेक तिवारी के पक्ष में छात्र-छात्राओं से सम्पर्क करके आशीर्वाद मांगा। इतना ही नहीं, नगर में संचालित कोचिंगों में जाकर उन्होंने सभी से अभाविप पैदल के प्रत्याशियों का जीताने की अपील किया। इस अवसर पर सचिन तिवारी, अंकित सिंह, रवि यादव, अम्बुज तिवारी, अजीत, आशीष, शशिकांत भाष्कर, वरूण सिंह, गौरव मिश्र, अंशुमान, आकांक्षा सिंह, दीक्षा, नेहा, अंजली, शाहिन बानो, विकास ओझा के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Related

UP 1046321649654534773

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item