aajtaktimes

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर रालोद ने बनायी रणनीति

किसान बचाओ सप्ताह के रूप में मनेगा चौधरी जी का जन्मदिन
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के लोकायुक्त की नियुक्ति का कदम असाधारण एवं सराहनीय है। लोकायुक्त की नियुक्ति कर पाने में अक्षम प्रदेश सरकार को नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। लगातार एक वर्ष से सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर समय-समय पर निर्देश देता रहा है लेकिन अखिलेश सरकार भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों को बचाने के लिये आनाकानी करती रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सपा सरकार के कारमानों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। लचर कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही हैं। किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सरकार उनको फसल का लाभकारी मूल्य देने में पूरी तरह नाकाम है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 से 29 दिसम्बर तक ‘किसान बचाओ सप्ताह’ का आयोजन तय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से जुटना है। बैठक का संचालन महासचिव प्रदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी, अखिलेश पाल, महाबल मौर्य, अरमान आब्दी, निसार हुसैन, शमशेर अली, राजेश प्रजापति के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related

UP 316663120915896759

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item