aajtaktimes

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनेगा चौधरी साहब का जन्मदिन

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्व. चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) का जन्मदिन 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश हुआ है। उक्त मौके पर जिले के अग्रणी कृषकों को पुरस्कृत/सम्मानित किया जाना है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान दिवस का जनपदस्तरीय आयोजन कृषि भवन परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा जहां सम्बन्धित विभागों व कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा योजनाओं की जानकारी, नवीन कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, बिक्री स्टाल लगाकर की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्टाल लगाने हेतु 22 दिसम्बर को सायं तक कृषि परिसर में स्थान सुरक्षित करा लें।

Related

UP 8873946576508885681

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item