सेन्टा क्लाज पर कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने लगायी प्रदर्शनी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_836.html
जौनपुर। जफराबाद कस्बे के नासही स्थित एमएच कान्वेन्ट स्कूल के बच्चों ने विद्यालय के प्रांगण में क्रिसमस के त्योहार के बाबत सेन्टा क्लाज के मॉडल पर प्रदर्शनी लगाया जहां निर्णायक मण्डल ने अवलोकन किया। इस दौरान प्रभागी छात्र-छात्राओं से क्रिसमस के त्योहार से सम्बन्धित प्रश्न पूछा गया। प्रतियोगिता में कुल 150 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों में विश्व शान्ति समिति के अध्यक्ष उमाकान्त गिरि, तेज बहादुर गिरि एडवोकेट, इश्तेखार अहमद, आनन्द सेठ, अबुकैश खान, सन्दीप कुमार, रूपेश, प्रतिभा श्रीवास्तव, तबस्सुम, पूनम गौतम प्रमुख रहे जो प्रतिभागियों का परिणाम 22 दिसम्बर को घोषित करेंगे। स्कूल के प्रबन्धक इजहार हुसैन ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों के अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेग। अन्त में प्राधानाचार्या श्रीमती निशी आब्दी ने कार्यक्रम में आये सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजीव निगम, अखिलेश यादव, जितेन्द्र यादव, फरहत, सुमन पाल, निकहत, रश्मिता सिंह, शहाना उपस्थित रहे।

