मलामत शाह की मजार पर जायरीनों की भीड़
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_329.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सूफी सन्त हजरत मलामत शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स व कुल शरीफ में हजारों जायरीनों ने पहुंच कर जियारत करके मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। सूफी सन्त हजरत मलामत शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह कस्बा बदोसरायं में अकीदत मंदों का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों अकीदत मन्दों ने बाबा जी के सालाना उर्स व कुल शरीफ में शिरकत करके जियारत करते हुए मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगते हुए अपने जीवन की खुशहाली की कामना किया। जनपद सीतापुर से आये जुनेद अहमद बताते हैं कि बाबा जी के दरबार में अपार शक्ति है। यहां पर आने वाले शक्स की झोली भर जाती है। कोई सवाली खाली हाथ नही जाता है। मेरे तो पीढ़ी और दर पीढ़ी के लोग यहां के मुरीद रहे है। मै यहां पर सालाना उर्स कुल शरीफ में अपने पूरे परिवार के साथ जियारत करने अवश्य आता हूं । पूरा साल खुशी-खुशी गुजर जाता है। तो वहीं प्रतापगढ़ से आये शिव शरन वर्मा बताते हैं कि हजरत मलामत शाह सभी धर्म के लोेगों से प्यार करते थे। जो जीवन पर्यन्त लोगों में प्यार और मोहब्बत का पैगाम बांटते रहे। यहीं कारण है कि इन्हे किसी न किसी रूप में सभी धर्माें के लोग मानते हैं। समर्थ सांई जगजीवन साहेब के सखा होने के कारण यहां सालाना उर्स में हजारों की संख्या में जायरीन पहुंच करके अपने मुकद्दर को संवारते है। वहां पर सच्चे दिल से मांगी गयी लोगों की मनोकामनाऐं अवश्य पूर्ण होती हैं । ऐसा लोगों का विश्वास है। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हाजी मुस्ताक अहमद, मेला कमेटी अध्यक्ष बाबा मुस्तकीम शाह सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक सुरेश यादव, सिपाही मनोज कुमार मेला कमेटी सदस्य जमील अहमद, इन्द्रसेन रावत, विजय कुमार गौतम, मनमोहन रावत, हनोमान, चन्दन रावत आदि मौजूद रहे ।