अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र मैरिज हॉल उपेक्षा का शिकार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_851.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शादी विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए करीब 4 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से शासन स्तर से श्यामनगर में बनाया गया। अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र मैरिज हॉल उपेक्षा का शिकार हो करके अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्यामनगर में शादी विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए करीब 4 वर्ष पूर्व ब्लाल प्रमुख निधि से अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र मैरिज हाल का निर्माण किया गया था। जिसके उद्घाटन होने की नौबत नही आयी है। जिसका मुख्य गेट धीरे-धीरे टूट गया है। हैण्ड पम्प भी बीमार हालात में पड़ा हुआ है। कमरों में ताले लटक रहे हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी लगी हुई झाड़-झंखाड़ उक्त केन्द्र की बदहाली की कहानी बयां कर रही है। ग्राम श्यामनगर निवासी रमेश चन्द्र बताते हैं कि जब उक्त केन्द्र का निर्माण हो रहा था। तो गांव की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई थी। कि अब शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उचित व्यवस्था शासन स्तर से करा दी गयी है। जिसके लिए बरसात व अन्य मौसम में शादी विवाह आदि करने में कोई समस्या नही रहेगी। परन्तु लोगों की सोंच पर पानी फिरा हुआ है। श्यामनगर निवासी सफाई कर्मी बिन्द्रा प्रसाद बताते हैं कि काफी अर्सा पूर्व मैरिज हाल का निर्माण किया गया था। उसमें ताले लटक रहे हैं। उसकी चाबी अभी हैण्डवोवर नही की जा सकी है। जिससे सफाई आदि नही हो पाती है।