स्वच्छता जागरुकता अभियान
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_487.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरौलिया द्वारा सामुदायिक कार्य स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाल पड़ोस के गांव अमरा कटेहरा में शिविर लगाकर ग्रामवासियों को उपयुकर््त विषयक जानकारी राम लखन अवस्थी की अध्यक्षता में दी गयी। बी.ए. की छात्रा कु0 हिना ने ग्राम वासियों को स्वच्छता के विषय में तथा स्वच्छ रहने के तौर तरीकों को बताया तथा बी.टी.सी. की छात्रा पूजा एवं निधी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की हिदायत दी। बी.एड. के छात्र शिवाजी यादव तथा छात्रा शालू रावत ने शिक्षा एवं साक्षरता के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ0 अर्चना त्रिपाठी तथा प्रबन्धक अभिषेक शुक्ला ने ग्रामीणों को साफ सफाई करने की हिदायत दी। महाविद्यालय के संरक्षक अवधेश शुक्ला व प्रवक्ता डा. दिनेन्द्र प्रताप सिंह, डा. केपी सिंह, पंकज तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, अंकिता, दिव्यार्थी, मीनाक्षी, सत्येन्द्र, ललित, पंकज शुक्ला, रेनू तथा अमरा कटेहरा ग्राम प्रधान माता प्रसाद ने स्वच्छता, शिक्षा, शिविर गोष्ठी को सम्बोधित किया है।