सबसे बड़ा धर्म है वंचितो की आवश्यकताओं को पूर्ण करना: विकास
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_860.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हम्बोल्ट पब्लिक स्कूल सत्यप्रेमी नगर के प्रांगण में स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री विकास पाण्डेय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरीब व असहाय छात्रो को ऊनी वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शीत की ठिठुरन से छोटे-छोटे बच्चो को राहत देने के उद्देश्य से यह पुनीत कार्य इस संगठन के द्वारा किया गया। स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. विकास यादव ने जब बच्चो को ऊनी वस्त्र व खाद्य सामग्री प्रदान की तो बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर डा. विकास यादव ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक द्वारा किया गया यह कार्य निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। यह मेरा संौभाग्य है कि मुझे इस कल्याणकारी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। बच्चे इस देश का भविष्य है उनका उन्नयन हम सब का कर्तव्य है। इस छोटे से योगदान से यदि वंचितो को सुख व संतुष्टि मिलती है तो समाज के हर सक्षम वर्ग को ऐसे कल्याणकारी कार्य करने चाहिए। वंचितो की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करना सबसे बडा धर्म है। उन्होने कहा कि छात्रो के बौद्धिक, शैक्षिक एवं सामाजिक उन्नयन के लिये यह संगठन कृत संकल्प है। यह कार्यक्रम इस दिशा में एक सफल प्रयास है। इस अवसर पर आसिफ जमाल, आफाक अली, नवीन श्रीवास्तव, फैजार्नुरहमान किदवई, सरदार हरपाल सिंह, सुरेन्द्र नाथ मिश्र एडवोकेट, मो. अकील, राज कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।