युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_474.html
बाराबंकी। रोड पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।
मामला थाना जहांगीराबाद के ग्राम रोटीगांव निवासी सुनील बाल्मीकि (50) पुत्र राम प्रसाद बीते रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल में ननिया सास के निधन में शामिल होने के लिये आया हुआ था। सोमवार की रात लगभग 9ः30 बजे अपने घर जहांगीराबाद आने के लिये निकला था तभी बड़ले बाईपास के पास रोड क्रास करते समय किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि मृतक सुनील नगर निगम में संविदा कर्मी था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

