aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री पारसनाथ की बहू ने खरीदा पर्चा, सपाईयों में मचा हड़कम्प

जौनपुर। सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की बहू श्रीमती पुष्पा यादव ने गुरूवार को दो सेट मंे नामांकन पत्र खरीदकर समाजवादी पार्टी सहित जिले की राजनीति में खलबली मचा दिया। पर्चा खरीदे जाने की खबर लगते ही भूचाल सा आ गया जिसको लेकर हर जगह चर्चा-परिचर्चा शुरू हो गयी। पर्चा खरीदे जाने के पीछे माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव अभी भी अपनी बहू पुष्पा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित करवाने में जुटे हुये है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पारसनाथ यादव टिकट के लिये मुख्यमंत्री अखिलेश, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एवं जिपं अध्यक्ष चुना के प्रभारी बनाये गये कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के यहां गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। फिलहाल पर्चा खरीदे जाने की सूचना पर चहुंओर चर्चा है कि पुष्पा यादव पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ सकती हैं। फिलहाल अब देखना है कि पुष्पा 1 जनवरी को पर्चा दाखिल करती हैं या नहीं। यदि पुष्पा बगावत करते हुये चुनाव लड़ीं तो जौनपुर में समाजवादी पार्टी दो खेमे में बंट सकती है। सरकारी जानकारी के अनुसार गुरूवार को पुष्पा के अलावा जय प्रकाश यादव ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा है जबकि सपा हाईकमान द्वारा अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशी राज बहादुर यादव ने पहले ही 2 सेट में पर्चा खरीदा था लेकिन आज उन्होंने एक पर्चा और खरीदा। वहीं दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल ने गुरूवार को 5 सेट में पर्चा खरीदा है।

Related

UP 2421990642076154382

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item