वाराणसी को हराकर जौनपुर के जवानों ने ट्राफी पर किया कब्जा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_883.html
जौनपुर। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित जोनस्तरीय अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह की मौजूदगी में नगर के टीडीपीजी कालेज के मैदान हुआ प्रतियोगिता का फाइनल मैच जौनपुर व वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें जौनपुर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 130 रन बनायी। इसके जवाब में वाराणसी की टीम पीछा करते हुये 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 81 रन ही लुढ़क गयी। ऐसे में जौनपुर की टीम 49 रन से विजयी हो गयी। विजयी टीम के रजनीश सिंह को मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरिज दोनों दिया गया। इसके साथ ही विजेता व उपविजेता टीम को जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित उपस्थित रहे।
