aajtaktimes

सरकार गरीब, असहाय वर्ग के व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा खड़ी है: सुरेश

अज़मी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने अपने निवास पर कड़ाके की ठंड से बचने के लिये गरीब, निर्धन, असहायों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह से गरीब, असहाय वर्ग के व्यक्तियों की मदद के लिए खड़ी है। श्री यादव ने कहा इन सभी के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किये गये हैं। हमारी सपा सरकार का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अलिखेश यादव के नेतृत्व में भारत का उत्तम प्रदेश बनाना है। हमारे समाज में गरीबी वही महसूस करता हेै जो गरीबी मे पला बड़ा हो। गरीबी का एहसास उन्हें है, जो लोग गरीबी से निकलकर आगे राजनीति के शिखर पर पहुँचे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस बार भी यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद की जा सके। उन्होने कहा हमारा यह प्रयास है कि गरीबो को यह कम्बल उनके लिए कुछ राहत प्रदान करेगा जो लोग गरीबी के कारण एक कम्बल तक नही खरीद सकते। हमारे मुखिया ने हमेशा किसानो, गरीबो, मजदूरो एवं शोषित वर्गाे के हक की लड़ाई लड़ी है और हमेशा सामाजिक भेदभाव के खिलाफ सघंर्ष करते रहते है। यह सब आप सबकी मेहनत की बदौलत ही सम्भव हो पाया है। लाभकारी योजनाओं के माध्यम से मदद दी जा रही है। हम सभी संवेदनाओं को जब तक नहीं महसूस करेंगे तब तक हमारा यह प्रयास अधूरा रहेगा। हम सभी एकजुट होकर एक दूसरे की संवेदनाओं को महसूस करें और सुख दुख में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने इस वर्ग के दुख दर्द को समझते हुए कल्याणकारी योजनाओें का संचालन कराया है जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री का सपना है कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बने जिसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस अवसर पर आसिफ सभासद, रिजवान संजय, साफे जुबेरी, कफील, मो. ताज आलम, अब्दुल अहमद, शफीकुर्रहमान, मो. जैनुल, मो. जुनैद, मुन्ना, सरोज मौर्या जिलाध्यक्ष महिला सभा, अमरीश शास्त्री, सुनील, जसवंत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6256235811436566802

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item