aajtaktimes

सफदरगंज के नवीन मण्डी में खाद्यान्न, गुड़ आदि की लगेगी दुकाने

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार में मण्डी समिति एवं सफदरगंज के खाद्यान्न दलहन, तिलहन आदि के थोक व्यापारियों एवं मिलर्स के साथ बैठक की गयी। बैठक में दोनों मण्डी समितियों के निर्मित मण्डी स्थल में थोक व्यापार प्रारम्भ कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 05 जनवरी, 2016 से खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, गुड़ आदि का थोक व्यापार नवीन मण्डी स्थलों में किया जायेगा। मण्डी स्थल से भिन्न स्थान पर इनकी थोक खरीद-बिक्री अवैध मानी जायेगी और विधिक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उपस्थित समस्त व्यापारियों एवं मिलर्स द्वारा 05 जनवरी, 2016 से थोक क्रय-विक्रय नवीन मण्डी स्थल सफदरगंज में ही करने का आश्वासन दिया गया। कृषक, विक्रताओं से अपील की गयी है कि वह अपना खाद्यान्न दलहन, तिलहन, गुड़ आदि 05 जनवरी, 2016 से नवीन मण्डी स्थल में ही विक्रय हेतु लाये। बैठक में उपजिलाधिकारी नीलम, क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीपाल यादव, सदर कोतवाली शिव मंगल ंिसंह चन्देल, मण्डी सचिव देवेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 580510982401932121

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item