aajtaktimes

हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर महफिल आयोजित

जौनपुर। जौनपुर अजादारी कौंसिल के बैनर तले आयोजित एकता का साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर उर्दू बाजार स्थित ए एम सनबीम स्कूल में महफिल आयोजित हुयी  जिसकी शुरूआत कुराने मजीद से हुयी । इस मौके पर  मौलाना मरगूब आलम असकरी ने कहा कि मुस्लिम समाज को आज एक होने की आवश्यकता है। हफतये वहदत का यही उद्देश्य भी है कि सारे मुसलमान हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन पर एक प्लेटफार्म पर आयें। इसी क्रम में कौंसिल के अध्यक्ष सै. मो. हसन ने लोगो से अपील किया कि मुसलमान एकता का परिचय दें। इस अवसर पर अन्सार अहमद, हनीफ अंसारी, रजमी जौनपुरी, नादान जौनपुरी, एहतेशाम जौनपुरी, हसनैन जौनपुरी, शकील अहमद, एएम डेजी, शाहिद हुसैन, कैसर रजा, जफरूल हसन, सरदार हुसैन, मासूम हुसैन, बाबू, तालिब रजा, समीर अली, डा. हाशिम खां, बेलाल जानी , हलीम , मोहम्मद मुस्लिम हीरा  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असलम नकवी ने किया। अन्त में संयोजक तहसीन अब्बास सोनी ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

UP 4795386342919583575

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item