मकान मालिक ने किया 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/4.html
दक्षिण दिल्ली के एक इलाके में 68 वर्षीय मकान मालिक ने चार वर्षीय बच्ची का पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि घटना कल तब हुई जब बच्ची मदनगिरी के अपने घर में अकेली थी और उसकी मां काम पर गई थी।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने अलग अलग बहानों से बच्ची के दो नाबालिग भाइयों को बाहर भेज दिया और जब बच्ची सो रही थी तब उसका यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने कहा कि बच्ची ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन उसने उसे धमकी दी।
उन्होंने बताया कि बच्ची ने मां के लौटने पर सारी घटना उसे बताई। मां ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए एम्स ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

