ताड़का वध देखकर मंत्रमुग्ध हुये दर्शक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_902.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर के मोहल्ला छोटी बाजार संगत मन्दिर के प्रांगण में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ मेले का शुभारम्भ पूर्व विधायक रामनरेश रावत ने किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। दुकानों पर महिलाओं ने जरुरत के सामान खरीदें। तो बच्चों व युवाओं ने जमकर मस्ती की। रात में स्थानीय कलाकारों ने महार्षि विश्वामित्र मुनि का आयोध्या आगमन, ताड़का वध का सजीव मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिये सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहै। मेला समिति के अध्यक्ष राजन बकसोर ने बताया कि मंगलवार की रात रामलीला में प्रभु राम का नगर दर्शन, धनुष भंग, परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया कि मेला के अन्तिम दिन रामलीला में राम कलेवा व राम बारात धूमधाम से निकाली जायेगी। उन्होने बताया मेले में विस्तार के लिये छंगालाल सोनी ने अपनी भूमि मेला कमेटी संगत मन्दिर में दान कर दी है। उन्होने छंगालाल को हार्दिक धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर उमाकान्त मन्नू, राजन बकसोर, रामलखन, मनीराम गौतम, रामदीन, अनुज, रामजीनाग, हनुमान सोनी, दीपक निगम, जयनारायण बनवारी, राधे श्याम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।