aajtaktimes

डीएम ने विश्व विकलांग दिवस के अन्तर्गत खेल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद की उपस्थिति में सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट आवश्यकता के छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वन्दना कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुके भेंट कर मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 3 दिसम्बर, 1991 से अनवरत विश्व विकलांग दिवस हर वर्ष मनाया जा रहा है। हमारे जनपद में कुल 5100 बच्चे चिन्हित है, जिनमें 4900 छात्र शिक्षा में जोड़े जा चुके है तथा शेष बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अगर इन छात्रों को प्रदेश, राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है तो बेसक हमारे संस्थान में लाये। सभी प्रकार से हम उस छात्र का सहयोग करेंगे तथा 72 सोलर लाइट इन छात्रों को देने की घोषणा की तथा साथ ही कार्यक्रम में आये सभी छात्रों, अभिभावकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया और कहा कि वह अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन बच्चों के कार्यक्रम को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह बच्चे किसी भी अक्षमता से ग्रसित है। इनके अभिभावक तथा अध्यापक धन्यवाद के पात्र है और कहा कि इन बच्चों को शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी एवं एसपी का कार्यक्रम में अपने व्यस्ततम समय से समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया एवं मोमेन्टो भेंटकर अभिवादन किया एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, कस्तूरबा गांधी, आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी, एडिसन सीएमओ, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, ब्लाक समन्यवक व्यायाम शिक्षकों को उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम की सुचारू संचालन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी ऋषिरेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह बच्चे किसी भी स्तर पर सामान्य बच्चों से कम नहीं है आवश्यकता है इन बच्चों को उचित मार्ग दर्शन देने की इनको प्रोत्साहित करने की। कार्यक्रम का संचालन सुधा जायसवाल जिला समन्वयक द्वारा किया गया।

Related

UP 1879919958358019405

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item