aajtaktimes

हु इज़ हुसैन कमेटी ने जुलुस के दौरान की सड़को पर सफाई

जौनपुर । हू इज हुसैन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर में आयोजित 28 सफर के जुलूस के दौरान कोतवाली चौराहे पर पड़े चाय के कुल्हड़, पानी के ग्लासों आदि की सफाई की। कमेटी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे लोगों में सफाई की भावना जागृत होगी और लोग जगह-जगह कचरा नहीं फैलाएंगे। इससे शहर साफ रहेगा। इस मौके पर हेलाल कमर, ताहिर, अजहर, नौशी, मोहम्मद अली, चंदन, सादिक हुसैन, अब्बास आदि मौजूद रहे।

Related

UP 4323687954173380919

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item