aajtaktimes

करेण्ट की चपेट में आने से माँ -बेटी की दर्दनाक मौत

विवेक कुमार
शाहगंज (जौनपुर ) खेत में साग कोटने गयी,  माँ -बेटी की करेण्ट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवहा ग्राम  निवासी विशुनदयाल की पत्नी विध्या देवी (45 ) व उसकी पुत्री अंजली (20 )गुरूवार की देर शाम खेत में साग कोटने गयी थी। विशुनदयाल की खेत के बगल गाँव के एक व्यक्ति की खेत थी ,जंगली सूअर के बचाव के लिये अपने खेत के किनारे लोहे की तार बांधा था। तार में विधुत प्रवाहित था। दोनों माँ -बेटी इस बात से अनजान थी।साग कोटटे दोनों माँ -बेटी  तार के करेण्ट की चपेट में आ गयी  उनकी मौके पर ही  दर्दनाक मौत हो गयी।रात में लगभग 11 बजे परिजनों की जानकारी हुई तो  घर में कोहराम मच गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Related

UP 9041963249721840028

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item