सैय्यदा के लाल के चेहलुम में उमड़ा लाखो का जनसैलाब,इस्लाम की चौक पर स्थापित हुआ ताजिया
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_41.html
जौनपुर | सैयदा के लाल कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों का चेहलुम शिराज़ेहिंद में गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाया जा रहा है | विश्वविख्यात इस्लाम मरहूम की चौक पर आज रात 8 बजे एतिहासिक चमत्कारी ताजिया जैसे ही रखा गया लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा | लोग दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे | अंजुमन गुलशने इस्लाम के तत्वाधान ,में चमत्कारी ताजिया इमाम चौक पर स्थापित किया गया जिसमे लाखो की संख्या में पुरे विश्व से लोग मौजूद रहे | जिसके बाद अंजुमन गुलशने इस्लाम ने "चेहलुम तेरा करने के लिए आई हु भैय्या " नौहा पढ़ा तो पूरा वातावरण ग़मगीन हो गया |
विदित हो की सैकड़ो साल से जौनपुर में चेहलुम के 2 दिन पूर्व इस्लाम मरहूम के चौक पर चमत्कारी चेहलुम मनाया जाता है | जिसका विश्व के क्षितिज पर अपना एक अलग मुकाम है | ताजिया रखने के बाद लोगो का मन्नतो का मांगना और नज़र नियाज़ का कार्यक्रम जारी रहता है जिसमे हिन्दू मुस्लिम सभी संप्रदाय के लोग शिरकत करते है | पूरी रात जिले की मातमी अंजुमने नौहा मातम करेगी तो वही अंजुमन ज़ुल्फेकारिया और अंजुमन गुलशने इस्लाम आग में दहकती हुयी ज़ंजीर का मातम करेगी | इस मौके पर चेहलुम कमेटी के संयोजक हाजी असगर जैदी , कबीर हसन जैदी , लाडले जैदी , अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट , मीर बहादुर अली , हैदर अब्बास अफताब सहित दर्जनों लोग जायरीन की खिदमत में लगे है | इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी भी मौजूद रहे |