aajtaktimes

78 प्रतिशत हुआ मतदान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम पंचायत सदस्य के दूसरे चरण का मतदान छुटपुट घटनाओं के बीच सम्पन्न हुआ। बनीकोडर ब्लाक के गैरिया में पीठासीन अधिकारी द्वारा फर्जी मतदान कराये जाने को लेकर प्रधान प्रत्याशियों एवं समर्थकों से पुलिस द्वारा हाथा पाई भी की गयी। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य कर लोगों से निष्पक्ष मतदान कराये जाने का अनुरोध किया।  सुबह से ही सिरौलीगौसपुर, बनीकोडर, दरियाबाद और पूरेडलई में हुए मतदान के दौरान मतदाताओं में उल्लास देखते बन रहा था। एक ओर जहां निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट एवं प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किये दिखे वहीं दूसरी ओर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कहीं कहीं तो छुट-पुट घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई। लेकिन इन सबसे बेखबर मतदाताओ ने पूरे जोश के साथ इस महापर्व में बढचढ कर हिस्सा लिया। दूसरे चरण के मतदान के दौरान पूरा प्रशासन मुस्तैद नजर आया। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। दूसरे चरण का मतदान खत्म होने तक 78 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पहला ऐसा मौका था जब मतदाताओं में इतना उत्साह देखते बन रहा था।


मतदाताओं में दिखा जोश

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ मतदाता सूची में नाम होने अथवा विसंगतियों के चलते दर्जनों मतदाता अपने मताधिकार से वंछित रह गये। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः करीब 7 बजे से क्षेत्र में मतदान किये जाने का सिलसिला हो गया और देर शाम तक चलता रहा मतदान करने के लिए क्षेत्र में 73 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 197 बूथ बनाये गये थे। विकास खण्ड़ सिरौलीगौसपुर  में मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल 133619 संख्या निर्धारित है। जो समाचार प्रेषण तक उम्मीदवारों का भाग्य मत पेटियों में कैद किये जाने में तल्लीन दिखे ग्राम कटका में 1000 बजे 2120 मतों में से 517, लोधपुरवा में 1010 बजे 930 में से 421, बरदरी में 1025 बजे 1491 मतों में से 693, अमरा देवी 1100 बजे 1326 मे से 788, रसूलपुर में 1225 बजे 1634 मे से 861, बरौलिया 1235 बजे 1971 में से 1114, सिरौलीगौसपुर में 1250 बजे 1300 में से 868, किन्तूर में 110 बजे 7544 में से 3532, मरकामउ में 1115 बजे 3612 में से 1151, दरिगापुर में 410 बजे 1482 में से 1201 खुर्दमउ में 100 बजे 1084 मतों में से 720, बदोसरायं 425 बजे 4997 मतों में से 3178, हजरतपुर में 2570 में से 245 बजे 1556 मत पड़े।

मतदाता सूची से बेनी सहित कई के नाम गायब

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य पद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सम्पन्न हुए चुनावों में पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का नाम बी. एल. . की लापरवाही के चलते छूट गया था। इस बार के ग्राम पंचायत के चुनाव में श्री वर्मा का नाम मतदाता सूची में क्रम संख्या 1300 पर दर्ज हो गया। तो वहीं मतदाता सूची में विसंगतियों के चलते दर्जनों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से पृथक कर दिया गया या फिर दर्ज नही किया जा सका। जिसके चलते ग्राम बदोसरायं निवासी विवके कुमार यादव पुत्र देशराज यादव, सुधा यादव पुत्री सन्तोष कुमार, रिजवान अहमद पुत्र मो0 खलील, ग्राम टिकुरी में सुनीत कुमार, विनीत कुमार पुत्रगण बृजेश कुमार ममता पुत्री बृजेश कुमार अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद राधिका पत्नी अजय कुमार अंकित कुमार पुत्र मनोज कुमार, ममता पत्नी आलोक कुमार, किरन यादव पुत्री रामलखन, सुमन यादव पत्नी संदीप, समेत दर्जनों मतदाता मताधिकार से वंछित रह गये।

बेटे की मौत भी नही डिगा सकी हौसला

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। मतदान की आस्था मृतक के शव पर भारी पड़ गयी। ग्राम कटका  में मोहम्मद सूफी के 19 वर्षीय पुत्र मो0 वैश का निधन बीमारी के चलते बीती रात्रि को हो गया। उसकी मॉ आलिया बानों अपने पुत्र के शव को छोड़ रोती बिलखती हुई मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंची तो वहां उसके इस साहस को देखकर लोगों की आंखों में आंसू निकल आये लोगों ने उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा किया।

मतदान स्थल पर ग्रामीणों ने काटा बवाल


बाराबंकी। पीठासीन अधिकारी पर फर्जी मतदान का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। उग्र हुए ग्रामीणों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और कई राउण्ड हवाई फायरिंग भी की। मामला विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत गैरिया का है। यहां गांव के प्राथमिक विद्यायल में आज ग्राम प्रधान ग्राम सदस्य पद के लिए मतदान हो रहा था। यहां ओमप्रकाश सहित कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह से शान्पिूर्ण ढंग से मतदान चल रहा था। सायं करीब 4 बजे प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे चन्द्र शेखर के ऐजेन्ट भाई कुल शेखन ने पीठासीन अधिकारी पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। जिस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई शुरु कर दी। यह बात जब धीरे-धीरे अन्य प्रत्याशियों उनके समर्थको को लगी तो वह आक्रोशित हो गए और विरोध करने के नीयत से मतदान केन्द्र के निकट धमके। स्थिति गम्भीर होते देख पुलिस कर्मियो ने पहले तो  डण्डे पटककर उनको भगाने का प्रयास किया ल्रकिन हालत काबू में होते देख पुलिसकर्मियों ने दो राउण्ड हवाई फायरिंग की। जिससे उग्र ग्रामीण भाग खड़े हुए। किसी तरीके से मतपेटियों को सुरक्षित लेकर मतदानकर्मी वहां से चले गए। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों का कहना है कि महिला पीठासीन अधिकारी ओमप्रकाश अवस्थी के समर्थन में फर्जी वोटिंग करवा रही थी। एजेन्टो द्वारा जब विरोध किया गया तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने एक अन्य प्रत्याशी चन्द्रशेखर अवस्थी के भाई कुल शेखर अवस्थी को दौड़ा-दौड़कर पीटा गांव में घुसकर कई वाहनो को क्षतिग्रस्त किया हवाई फायरिंग की हम लोगो की कोई बात सुनी नही गई।ग्रामीणो ने जिलाधिकारी बाराबंकी से पुनर्मतदान की मांग की है। वही जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता बम्बा प्रसाद रापत ने भी दोषी पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर 9 सृजित ग्राम पंचायत गैरिया में पुनर्मतदान करवाने की मांग की है।

Related

UP 1079409716179385192

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item