aajtaktimes

कला प्रदर्शनी का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जैदपुर कस्बा स्थित द् मार्डन एकेडमी इण्टर कालेज विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्धक राकेश कुमार वर्मा ने द्वीप प्रजवल्लित कर किया। इस प्रदर्शनी में विज्ञान, कम्प्यूटर, टेरा कोटा एवं क्राफ्ट के बनाये गये आकर्षक माडलों को प्रदर्शित किया गया। जिमसें बच्चों द्वारा बनाये गये फ्लावर पाट, कम्प्यूटर के माडल तथा सजावटी वस्तुए आकर्षण का केन्द्र रहीं। विद्यालय के प्रबन्धक राकेश कुमार वर्मा ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि इससे बच्चों में रचनात्मकता का विकास होता है तथा उनकी जिज्ञाशा बढ़ती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, प्रीती सिंह ने बच्चों सेे उनके द्वारा बनाये गये माडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक गजराज सिंह वर्मा सहित शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे।  

Related

UP 4404120756053299489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item