aajtaktimes

भारत-जापान के बीच हुई अहम डील, पटरी पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

नई दिल्ली (एएनएस)। भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन पर अहम समझौता हो चुका है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। 98.13 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए जापान कुल लागत का 80 प्रतिशत कर्ज देगा। इस कर्ज पर जापान बेहद सस्ती दरों पर ब्याज लेगा। ब्याज दर 0.1 प्रतिशत रखी गई है। वहीं जापान अब तक किसी भी देश को कर्ज 25 साल के लिए ही देता है, लेकिन भारत को इसके यह कर्ज 50 साल के लिए दिया है। यह बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी।
इस अहम समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे में इस ट्रेन से क्रांति आएगी। उन्होंने शिंजो के इस दौरे को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि जापान की तरह ही इस ट्रेन की स्पीड और सेफ्टी रहेगी। दोनों देशों के बीच 5 साल में 5 बिलियन डॉलर का निवेश होगा। वहीं भारत और जापान के बीच असैन्य परमाणु करार भी हुआ है। वहीं जापानी नागरिकों को मार्च 2016 से वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जाएगी। उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजों ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करेगा।

Related

news 7630559635194751313

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item