क्रिसमस डे पर बच्चों ने प्रस्तुत किये मनमोहक कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_468.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में क्रिसमस का पर्व बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय प्र्रबन्धक डा. विकास यादव ने सुसज्जित प्रांगण में फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों नें क्रिसमस ट्री को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बड़े ही रोचक ढंग से सेेंटा का अवतरण था। सेंटा के आते ही बच्चो का उत्साह और प्रसन्नता देखती ही बनती थी। तालियां बजाकर बच्चो ने संेटा का स्वागत किया। सेंटाक्लॉज ने बच्चों को उपहार व चॉकलेट बांटें। गौरी सिंह, अर्पित, अराध्य, राजवीर, प्रियंका, शिवांगी, अभिन्नदन, कामाख्या, आस्था, आद्या, अदिति, स्नेहा, सार्थक, आयुष आदि नेे सेंटा के वेश मे सबका मन मोह लिया। विद्यालय प्रबन्धक डा. विकास यादव ने अभिभावकों एवं बच्चों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और कहा कि यह त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भावना एवं शान्ति का प्रतीक हैं तथा समाज में फैली वैमनस्यता को दूर करने का अच्छा माध्यम है। बच्चो के प्रिय सेंटा उपहार के रूप में प्रेम बांटने का संदेश देते है। दुखित, पीड़ित जन की पीड़ा को दूर कर सर्वत्र प्रसन्नता और खुशहाली का वातावरण बनाया जा सकता है। जिसकी सीख हमें इस पर्व से मिलती है, यह पर्व आन्तरिक बुराइयों को त्याग कर सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. जगन्नाथ वर्मा, अशोक सिंह, होरी लाल गुप्ता, बीना जायसवाल, रितु शर्मा, कृष्णा मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव, नमिता मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, मीनाक्षी तिवारी, अनुपमा, प्रियंका सिंह सहित समस्त अध्यापकगण, अभिभावक व छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।