aajtaktimes

लवारिस मिली बालिका को बालगृह भेजा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम दांदुपुर में मिली लावारिस अज्ञात बालिका को समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य रानी कनौजिया ने बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से बालिका को बालगृह भेज दिया गया है। इस बालिका को हैदरगढ़ क्षेत्र में औसानेश्वर मंदिर के निकट दो माह पूर्व लावारिस घूमते देखा गया था। जिसकी सूचना दांदुपुर निवासी देशराज ने स्थानीय पुलिस को दी थी। जिसे बाल कल्याण समिति ने बालिका को आज उचित संरक्षण के लिये अपने न्याायपीठ पर देशराज व जिला पंचायत सदस्य को सम्मान के साथ बुलाया और बालिका को राजकीय बालगृह (बालिका) मोती नगर लखनऊ को भेज दिया है। बालिका की उम्र लगभग 11वर्ष की है। जो सिर्फ बिहार की होना बता रही है। पूर्ण पता न मिलने के कारण बालिका को बालगृह भेज दिया गया है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य, डा. सुरेशचन्द्र शर्मा, निर्मल अग्रवाल, कोकिला श्रीवास्तव, अंगद सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। 

Related

UP 5132555264463433523

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item