जैदपुर विधायक ने 218 किसानों को दी सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/218.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में 218 किसानों को मुआवजे के रुप मेें साढ़े सात लाख की चेकें वितरित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से जितने वादे किये वह सभी पूरे कर दिये गये हैं। जनता के वादे पूरे देख बसपा व भाजपा खेमे में बेचैनी है और इन राजनैतिक दलों का एक ही मकसद है कि सपा को विकास के पथ अलग किया जाये। श्री रावत ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने जाति, विरादरी, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर हर किसी के लिये काम किया है। दलितों पर अपना हक जताने वाली दौलत की बेटी मायावती तो सिर्फ दलितों का वोट लेना जानती है पर सत्ता में आने पर चलती किसकी है वह जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। वास्तव में दलित हितैषी सरकार अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार है। जिन्होने आज अध्यादेश लाकर दलितों की जमीन अब दलित अपने मर्जी से अच्छे रेट से किसी के भी हाथ बेच सकेगें, यह है सपा का समाजिक न्याय सबको बराबरी सभी का बराबरी का हक। आज दलित समाज सपा सरकार के ऊर्जावान मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ कर रहा है। किसान चेक वितरण अवसर पर शानू सिंह, अजय वर्मा, जसवन्त यादव, विजय यादव, रामू यादव आदि लोग उपस्थित थे।

