सपा विधायक का ड्राइवर पुलिस हिरासत में
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_491.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ क्षेत्र के विधायक की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ड़ªाइवर को गिरफ्तार किया। जैदपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित अहमदपुर चौकी के पास मंगलवार को सत्ताधारी पार्टी के आजमगढ जनपद के निजामाबाद विधानसभा क्षे़त्र के विधायक आलम बादी की क्वालिस गाड़ी की टक्कर लगने से मोटर साइकिल पर सवार एक 22 साल की महिला सोनी की मौत हो गई जबकि उसका 9 दिन का नवजात शिशु गम्भीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर लगी भीड़ को देखकर ड़ाइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जंाच शुरू की। मृतक के पति ग्राम तुनिहा थाना कोठी निवासी शिवराम की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की सुबह दस बजे टोलप्लाजा के पास से गाड़ी चालक गुफरान पुत्र इम्तियाज ग्राम सेमरा थाना सरांय मीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।

