गौमांस तस्करी के आरोपियों को क्यूं भूल गयी पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_731.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व ग्राम बसरौली में प्रतिबंधित गोमंास की तस्करी के चार फरार आरोपियो को पुलिस पकड़ना ही भूल गई। जबकि ग्रामीणो ने क्षेत्र में गोकशी की रोजाना हो रही घटनाओ को व मुख्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन भी किया था। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसबरौली में आठ दिन पूर्व पिकअप से बेचने के लिये प्रतिबंधित गोमांस ले जा रहे दो लोगो की ग्रामीणो ने पकड़ कर पिटायी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि मौके से चार लोग गंाव वालो को चकमा देकर फरार हो गये। ग्रामीणो के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर मौके पर पकड़े गये दोनो आरोपियो का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेज दिया था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि भागे आरोपियो की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

