aajtaktimes

पत्रकार पुत्र के निधन पर शोक

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने केराकत तहसील इकाई के संयोजक अब्दुल हक अंसारी के युवा पुत्र की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस सम्बंध में संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में पत्रकारों ने श्री अंसारी के युवा पुत्र के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि मृत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ज्ञात हो कि श्री अंसारी का पुत्र एक कार्यक्रम में आग से झुलस गया था। उसे उपचार के लिये बी.एच.यू. भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी आज मौत हो गई। शोकसभा में राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, कपिल देव मौर्य, लोलारक दूबे, शशिमोहन सिंह ‘क्षेम’, मनोज वत्स, अखिलेश तिवारी ‘अकेला’, यादवेन्द्र दत्त दूबे ‘मनोज’, मनोज उपाध्याय, शशिराज सिंन्हा, राजेश गुप्त आदि लोग मौजूद थे। शोक सभा का संचालन महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया।

Related

UP 5190421153934120656

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item