aajtaktimes

स्कूल बस पलटी , आधा दर्जन बच्चे ज़ख़्मी

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी में स्कूली बच्चों से भरी बस साइकिल वाले को बचाने के
चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए।
कोखराज थाना क्षेत्र के माँ गायत्री इंटर कालेज मूरतगंज की  बस स्कूली
बच्चों को लेकर वापस उनके घर छोड़ने के लिए जा रही थी अचानक मोड़ पर साईकिल
सवार को बचाने में पलट गई ।बस पलटते ही अफरातफरी मच गई।वहा खेत में काम
कर रहे लोगो ने सभी बच्चों को बाहर निकाला और उनके अभिभावको के सुपुर्द
किया।सभी बच्चे स्थानीय गांव के होने के चलते अपने अपने घर चले गए जो
बच्चे घायल हुए उनका इलाज उनके अभिभावको ने कराया।जहा स्कूल की प्रबंधिका
किसी भी बच्चे के घायल होने की बात को नकार रही है वही अभिभावको ने अपने
बच्चो का इलाज कराया और इसे स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताया है ।

Related

UP 3599104128333976658

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item