aajtaktimes

UP : होशियार लेडीज़ चोर गैंग सक्रीय,1 अरेस्ट, हडकंप

मैनपुरी में चोरी करने वाले लेडीज गैंग की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, कम उम्र की लड़कियां घटना को अंजाम दे रही है, बीते 2 दिसंबर को सेना के पूर्व कैप्टन ध्रुव कुमार की बेटी की शादी समारोह का कार्यक्रम मैरिज हाल में चल रहा था उसी समय लेडीज गैंग ने रूपयों और जेबरातों के भरी अटैची पार कर दी, अटैची में दो लाख रूपया नकद और दो लाख के जेबरात एवं जरूरी कागजात रखे हुए थे, पुलिस ने दूसरी जगह चोरी करते समय गैंग की सदस्य एक लड़की को पकड़ा है, पूर्व कैप्टन ने खुद के साथ हुई घटना में इसी गैंग का हाथ होने की आशंका जाहिर की है, पुलिस जांच में जुट गयी है।

मामला मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके का है, शहर के राज मैरिज हाल में मोहल्ला बैंक कालोनी के रहने वाले सेना के पूर्व कैप्टन ध्रुव कुमार की बेटी का बीते 2 दिसंबर को शादी का कार्यक्रम चल रहा था उसी समय रात्रि में दो लड़कियां नीले और हरे सूट में शादी में रिश्तेदार की तरह शामिल हो गयी, जो सीसीटीवी फुटेज में अन्दर जाती हुई साफ दिखाई दे रही है, जयमाला स्टेज वाली पण्डाल में ये दोनों दाखिल हो गयी, अन्दर इनका एक युवक सहयोगी भी मौजूद था, नीले शूट वाली लड़की पण्डाल में इधर उधर देखकर लगातार चैकसी बरत रही थी जो सीसीटीवी में कैद है, जैसे ही रूपयों और जेबरात से भरी अटैची हरे शूट वाली लड़की के हाथ लगी वैसे ही वह युवक के साथ दौड़कर बाहर निकल गयी जो सीसीटीवी में कैद है, इसके सीसीटीवी बाद दोनों लड़कियों और युवक के एक साथ निकलने की तस्वीरें भी में कैद हुई है। सदर कोतवाली इलाके के करहल चैराहा से लेडीज गैंग ने एक महिला का रूपयों से भरा पर्स पार कर दिया, इसकी भनक महिला को लग गयी, इस गैंग में चार लड़किया थी, महिला ने शोर मचाते हुए एक लड़की सोनी को भीड़ की मदद से पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया जबकि तीन लड़कियां भाग जाने में सफल रही। सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे पूर्व कैप्टन ध्रुव कुमार ने खुद के साथ हुई घटना में इसी गैंग का हाथ होने की आशंका जाहिर की है, पुलिस पकड़ी गयी लड़की सोनी से पूंछतांछ में जुटी हुई है।

Related

UP 1255342989036048442

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item