aajtaktimes

चुनावी नतीजों के बाद शुरु हुआ घमासान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रधानी चुनाव सम्पन्न होते ही चुनावी रंजिश छिड़ गयी। सफदरगंज क्षेत्र में आज चुनाव में हार जाने के कारण दबंग प्रत्याशी अपने साथियों के साथ पूर्व प्रधान प्रत्याशी पर जान लेवा हमला बोल दिया। पूर्व महिला प्रधान समेत पति व दो पुत्र गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। जान बचाकर थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला पूर्व प्रधान व उसके बेटे को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचते कि यहां पर भी दबंग प्रधान प्रत्याशी के गुर्गों ने फिर मारपीट शुरु कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गये। ग्राम लक्ष्बर बजहा निवासी पूर्व प्रधान हसीना बानो पत्नी मो जमाल इसी ग्राम सभा से प्रधान का चुनाव लड़ रही थी। वहीं अरमाना पत्नी इरफान भी चुनाव लड़ रही थी। जबकि विनय प्रधान का चुनाव जीत गये थे। अरमाना के पति इरफान उर्फ पप्पू अपनी हार की वजह हसीना बानो को मान रहा था। आज सुबह इरफान अपने साथियों गुफरान, मेराज, अब्दुल रहमान, नासिर के साथ हसीना बानो के घर पहुंचते ही घर पर मौजूद हसीना बानो के पुत्र गुड्डू व छोटे पुत्र मो फहीम को मारने पीटने लगे। अपने पुत्रों को मार खाता देख हसीना बानो के पति मो जमाल बचाने दौड़े तो इन लोगों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। किसी तरह पति-पत्नी व बेटे थाना सफदरगंज पहुंचकर इरफान, गुफरान, मेराज, अब्दुल रहमान व नासिर के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने घायल मां-बेटे को इलाज हेतु डाक्टरी परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा। हसीना बानो अपने बेटों के साथ डाक्टरी परीक्षण कराने जिला अस्पताल के इमरजेन्सी पहुंची ही थी कि यहां पर पहले से घात लगाये बैठे गुफरान अपने साथियों के साथ हसीना बानो से फिर मारपीट करने लगे। साथ में आये गुड्डू व फहीम ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक गुफरान अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुये आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। फिलहाल हसीना बानो का डाक्टरी परीक्षण के बाद उसको भर्ती कर इलाज शुरु हो गया। प्रधान का चुनाव सम्पन्न होते ही जनपद की पुलिस के लिये एक चुनौती बनी हुई है। अब यह देखना है कि पुलिस चुनावी रंजिश पर कितना काबू कर पाती है। 

Related

UP 5186514337869271765

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item