नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का मतदाताओं ने किया भव्य स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_854.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दरिगापुर आसिया खातून व प्रधान प्रतिनिधि तथा नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हाजी मुश्ताक अहमद के अपनी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम टिकुरी पहुंचने पर गांव के युवा मतदाताओं ने माल्यार्पण कर व अबीर गुलाल उड़ा कर स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया। ग्राम पंचायत के मंगल भविष्य की कामना किया। तत्पश्चात् मुश्ताक अहमद ने गांव का भ्रमण करते हुए जनसमस्याओं को ध्यान से सुनते हुए ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों के प्यार मोहब्बत का मै सदा ऋणी रहूंगा। आप लोगों के बहुमूल्य मत व सच्ची लगन के कारण मुझे जिला पंचायत के चुनाव में व हमारी पत्नी को ग्राम पंचायत के चुनाव में सफलता मिली है। यह मेरे जीवन का ऐतिहासिक क्षण होगा। मै आप सभी लोगों से यह वादा करता हूं कि गांव के सर्वतोन्मुखी विकास में मेरी तरफ से कोई कमी नही दी जायेगी। ग्राम पंचायत की जो छोटी-बड़ी समस्यायेंह ैं उनकी सूची बना कर मुझे अवगत करायें।
मै उन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास करुंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम रावत, राम प्रसाद, मनमोहन, गुरदयाल, जगदेव प्रसाद, इन्द्रसेन रावत, विजय कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार, कृष्णपाल सिंह, मनोज कुमार यादव, शिवगनेश, मुन्ना कनौजिया, पप्पू सोनकर, रमेश चन्द्र आदि लोगों ने हाजी मुस्ताक अहमद का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में ग्राम प्रधान मरकामऊ शहजहां व ग्राम प्रतिनिधि नसरुद्दीन का गांव के युवा मतदाताओं ने माल्यार्पण करके भव्य स्वागत करते हुए गांव के मंगल भविष्य की कामना किया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसरुद्दीन ने गांव के युवा मतदाताओं द्वारा किये गये स्वागत समारोह से आविर्भूत होते हुए कहा कि मै आप ही लोगों के मध्य का उम्मीदवार था। स्वागत पाने के पात्र तो ही लोग है। आप लोगों के प्यार मोहब्बत का ही परिणाम है जो मुझे 408 रिकार्ड मतों से सफलता मिली है। मै आप सभी युवा मतदाताओं व समस्त ग्राम वासियों का दिल से शुक्र गुजार हूं। आने वाला समय गांव के सर्वांगीण विकास के लिए मील पत्थर साबित हो गांव में विकास कागजों पर नही बल्कि जमीनी हकीकत पर दिखेगा। यह मेरा वादा है। बस आप सभी का अपने कार्यकाल में सहयोग चाहिये। गांव के सर्वांगीण विकास और गांव के गरीब मजलूमों के हितों को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा। जो रास्ते खराब पड़े हैं अथवा जो इसके पूूर्व प्रधान के कार्यकाल में विकास नही हुआ है। उनके अब अच्छे दिन आने वाले हैं। आपके द्वारा दिया गया एक-एक मत गांव के विकास की नयी इबारत लिखेगा। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान का गुड्डू सिद्दीकी, हसनैन, कमरुद्दीन, शिव कुमार तिवारी, बृजेश तिवारी, गिरधारी लाल तिवारी, देव नरायन तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, सुशीला देवी, सरोज, मुन्ना अंसारी आदि गांव के युवा मतदाताओं ने भव्य स्वागत करते हुए गांव के मंगल भविष्य की कामना किया।