aajtaktimes

मजनुओं से छात्राएं पीड़ित

अजमी रिज़वी
बाराबबंकी। कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र में सड़क छाप मजनुओं से विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राऐं काफी परेशान है। अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से इन सड़क छाप मजनुओं पर नकेल कसे जाने की प्रशासन से किया है। स्थानीय जनता इण्टर कालेज शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राऐं इन दिनों सड़क छाप मजनुओं से काफी परेशान रहती है। जनता इण्टर कालेज के आस पास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप ग्राम टिकुरी शराब ठेके के पास शराबी श्राब के नशेे में धुत्त होकर आये दिन छीटा कसी करने से नही चूकते है। इसी तरह से कोटवाधाम विद्यापीठ इण्टर कालेज दरियाबाद थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित भक्त दल गंजन इण्टर कालेज के आस पास, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय पी.डी. जैन इण्टर कालेज के आस पास इन तथा कथित सड़क छाप मजनुओं का जमावड़ा लगता है। जो आये दिन विद्यालय आने वाली छात्राओं से छीटा कशी करते हुए देखे जा सकते हैं। छात्राओं के अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से यथा शीघ्र इन सड़क छाप मजनुओं पर नकेल लगाये जाने की मांग किया है।

Related

UP 7900333451861267028

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item